मोदी ने बच्चे के कंधे पर हाथ रखकर कविता सुन:हौसला बढ़ाने के लिए चुटकी बजाते रहे

पीएम मोदी ने वाराणसी से चार वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, “अब तो विदेशी यात्री भी वंदेभारत को देखकर अचंभित होते हैं। वंदेभारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। पहले क्या हम ये कर सकते थे? ये सब तो विदेश में होता था। अब हम कर रहे हैं, हमारे यहां बन रही हैं न।”

पीएम मोदी ने ‘नमः पार्वती पतये’ से भाषण की शुरुआत की। करीब 18 मिनट तक संबोधन दिया। पीएम ट्रेन में स्कूल के छात्रों से भी मिले। उन्होंने बच्चों से बातचीत की। इस दौरान एक बच्चे ने पीएम को कविता सुनाई। पीएम ने बच्चे के कंधे पर हाथ रखकर कविता सुनी। बच्चे का उत्साह बढ़ाने के लिए वे लगातार चुटकी बजाते रहे।

पीएम ने जिन ट्रेनों की शुरुआत की, वे वाराणसी से खजुराहो, फिरोजपुर-दिल्ली, एर्नाकुलम-बेंगलुरु और लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलेंगी। वाराणसी को यह 8वीं वंदे भारत ट्रेन मिली है। वाराणसी में मोदी का यह इस साल का 5वां और यहां के सांसद रहते 53वां दौरा है।

पीएम शुक्रवार शाम 5 बजे वाराणसी पहुंचे। वे एयरपोर्ट से बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) गेस्ट हाउस तक सड़क मार्ग से पहुंचे। 27 किमी लंबे इस रूट पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button