मोदी बोले- TMC ने युवाओं के सपने कुचले:इनकी तुष्टिकरण की नीति

कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- टीएमसी ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है। यहां प्राइवेट सेक्टर का नामोनिशान मिटा दिया है। टीएमसी के भ्रष्टाचारियों ने युवाओं के उनके परिवारों के सपनों को कुचल दिया है।

उन्होंने कहा कि TMC ने नौजवानों के मन में शक पैदा कर दिया है। टीएमसी की निर्मम सरकार युवाओं को एक और धोखा दे रही है। टीएमसी वोट बैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है। तुष्टिकरण की नीति ऐसी है कि ये कोर्ट तक को नहीं मानते।

इधर, आरजी कर अस्पताल केस की पीड़ित की मां रत्ना देबनाथ ने कहा है कि जब तक उनकी बेटी को पूरा न्याय नहीं मिल जाता, वे अपने बालों में कंघी नहीं करेंगी। रत्ना भाजपा के टिकट पर पानीहाटी सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

हल्दिया भाजपा का मजबूत गढ़

दरअसल, हल्दिया को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का गृह क्षेत्र है, यह राज्य में BJP के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक है। पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की 16 में से 8 विधानसभा सीटें जीती थीं और 2024 के आम चुनावों में इस जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

हल्दिया के बाद पीएम की आसनसोल और बीरभूम भी जाएंगे। यहां पर सभा को संबोधित करेंगे। बीरभूम जिले को TMC का गढ़ माना जाता है। बीरभूम में सत्ताधारी पार्टी का प्रभाव रहा है हालांकि जिले के कुछ हिस्सों में लंबे समय से आरएसएस का संगठनात्मक नेटवर्क मौजूद है। भाजपा यहां एंटी इनकम्बेंसी का फायदा उठाना चाहती है।

असम चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने पार्टी छोड़ी

असम में वोटिंग से एक दिन पहले उदलगुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन दैमारी ने पार्टी छोड़ दी। हालांकि कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने अभी तक पार्टी को अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि दैमारी का नाम EVM में बना रहेगा और लोग अभी भी उन्हें वोट दे सकते हैं क्योंकि नामांकन वापस लेने की समय सीमा काफी पहले ही खत्म हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button