MP-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश:टिहरी के घनसाली में मकान बालगंगा नदी में गिरा

देश के कई हिस्सों में बारिश से गंभीर हालात हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार 27 जुलाई को 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के 8 जिलों पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, चंद्रपुर, गोंदिया और गढ़चिरौली में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इधर, गुजरात के भी कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 2700 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2200 लोग नवसारी और 500 लोग तापी जिले के हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री धाम के दोनों गर्मकुंडों में मलबा भर गया है। मंदिर का ऑफिस, रसोई टूट गई है, मंदिर तक जाने वाला पैदल पुल भी बह गया है।

भारी मलबा और बोल्डर से यमुनोत्री मंदिर को भी नुकसान हुआ है। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राममंदिर के निकट रजिस्ट्रेशन केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों को भागकर जान बचानी पड़ी।

बाढ़ की तस्वीर
गुजरात के नवसारी जिले से गुजरने वाली पूर्णा नदी खतरे के निशान (23 फीट) से 5 फीट ऊपर बह रही है। इससे शहर का 30% हिस्सा पानी में डूब गया है। यह तस्वीर नवसारी में बने रेलवे फ्लाईओवर की है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद
मौसम विभाग ने 27 जुलाई को देहरादून जिले में भारी बारिश की संभावना के चलते 1 से 12 क्लास तक और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्‌टी का ऐलान किया है।

26 जुलाई की रात यमुना में आई बाढ़ के बाद यमुनोत्री धाम के हालात खराब हो गए हैं। मंदिर, पार्किंग और रसोई जैसी जगहों पर बड़े-बड़े बोल्डर से नुकसान पहुंचा है।

कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश का अलर्ट
बहुत भारी बारिश (8 राज्य): गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक।

भारी बारिश (9 राज्य): हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button