मुकेश अंबानी एक स्थान फिसले, गौतम अडानी टॉप 20 से बाहर, कितनी रह गई नेटवर्थ

नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में काफी गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में काफी गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक-एक स्थान नीचे फिसल गए। इस लिस्ट में अंबानी 17वें और अडानी ग्रुप के चेयरमैन 21वें नंबर पर पहुंच गए। इसके साथ ही अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब और अडानी टॉप 20 से बाहर हो गए।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 1.69 अरब डॉलर की गिरावट आई और अब यह 99 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 8.4 अरब डॉलर की तेजी आई है। इसी तरह अडानी की नेटवर्थ में 90.3 करोड़ डॉलर की गिरावट देखी गई। अब उनकी नेटवर्थ 74.4 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 4.25 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button