नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा एंड टीम के लिए मांगा पद्म श्री, कहा- उस दिन से पहले मैं मरूंगा नहीं

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम हो रहा है। बीते एपिसोड में एआर रहमान नजर आए थे और उसके पहले रानी मुखर्जी भी पहुंची थीं। हालांकि इसका अब पांचवा सीजन आने वाला है, जिसके लॉन्च इवेंट पर नवजोत सिंह सिद्धू, अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा नजर आए। इस मौके पर राजनेता और पूर्व क्रिकेटर और शो में शेरों-शायरी से जान फूंकने वाले पाजी ने कहा कि वह तब तक नहीं मरेंगे, जब तक शो के इन शेरों को पद्म श्री नहीं मिल जाता।
नवजोत सिंह सिद्धू का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पांचवे सीजन के लॉन्च इवेंट से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा, मैं उस दिन का इंतजार करूंगा और उस दिन से पहले मैं मरूंगा नहीं। जब इन शेरों में से, हीरोज में से किसी को पद्म श्री अवॉर्ड्स से नवाजा जाएगा। समझा नहीं… ये है मेरी तमन्ना क्योंकि ये मान-सम्मान डिजर्व करते हैं। क्योंकि सभी की देशभर में बातें होती हैं। मुस्कुराने में आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होता लेकिन ये मिलियन डॉलर के बराबर है।’
नवजोत सिंह ने कपिल-सुनील के झगड़े पर कहा
उन्होंने आगे कहा, ‘दुनिया देखी है गुरु, पॉलिटिक्स भी देखी, क्रिकेट भी देखी है, खेला भी है। लेकिन अब बारी इनके 25 साल एक कॉमेडी शो को डॉमिनेट करते हुए देखा है। भगवान का बनाया हुआ ये गुलदस्ता 50 सीन तो क्या, अगर इनकी थोड़ी बहुत घिच-पिच नहीं हुई, कभी-कभी ये हवाई जहाज में लड़ लेते हैं। तो वो जो हवाई जहाज से ये अगर जमीन पर रहें ना तो वे अपने पैरों को जमीन पर मजबूती से जमाकर अपने सपनों को सितारों तक पहुंचा सकते हैं।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5’ के लॉन्च पर सिद्धू पाजी बोले
कपिल ने सिद्धू पाजी से पूछा कि अभी चो चौथा सीजन चल रहा है। इसका पांचवा सीजन भी आएगा तो उसके बारे में वह क्या कहेंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘नेटफ्लिक्स वालों अगर टाइम टाइम पर पेमेंट बढ़ता रहा तो ये 5 क्या 50 पार करके जाएगा।’ इतना सुनकर सबकी हंसी छूट जाती है।
कपिल शर्मा के साथ 6 साल बाद आए थे नवजोद सिंह
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू 6 साल बाद कपिल शर्मा के शो पर लौटे थे। उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ में कमबैक किया था। उन्होंने 2019 में राजनीतिक कारणों से कॉमेडियन का साथ छोड़ दिया था और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली थी। मगर नेटफ्लिक्स ने पाजी के आने के बाद एक्ट्रेस को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया, बल्कि शो में दोनों की साथ में कुर्सी लगा दी।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के कास्ट की फीस
शो के कास्ट की फीस की बात करें तो कपिल शर्मा प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। सुनील ग्रोवर की फीस 25 लाख रुपये, कृष्णा अभिषेक की 10 लाख रुपये, अर्चना पूरन सिंह की 10-12 लाख रुपये, कीकू शारदा की 6 लाख रुपये बताई जाती है। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू एक एपिसोड के 30 से 40 लाख रुपये चार्ज करते हैं।





