बुमराह या अभिषेक नहीं, T20 में यह सूरमा है देश का लकी चार्म, 6 साल से इनके होते एक मैच नहीं हारा भारत

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का विजयरथ जारी है। ग्रुप स्टेज से सुपर 4 तक भारत कोई मैच नहीं हारा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन जारी है। एशिया कप में भारत के लिए तकरीबन हर कोई खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहा है। अभिषेक शर्मा रनों की बरसात कर रहे हैं और टूर्नामेंट में हाइएस्ट रन स्कोरर हैं। वहीं कुलदीप यादव ने इस एडिशन में एशिया कप के अब तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। हालांकि, एक खिलाड़ी टीम में ऐसा भी है जिसके सिर्फ प्लेइंग में होने से ही टीम इंडिया मैच जीत जाती है। आखिर कौन है यह लकी चार्म? आइये, जानते हैं।

शिवम दुबे हैं भारत के टी20 में लकी चार्म

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे इस वक्त भारत के लकी चार्म बने हुए हैं। दुबे के प्लेइंग 11 में होते हुए टीम इंडिया 2019 से एक भी मैच नहीं हारी है। 2019 में आखिरी बार भारत शिवम दुबे के होते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ हारा था। उसके बाद से अब तक शिवम दुबे के प्लेइंग 11 में होते हुए टीम इंडिया ने कुल 36 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 34 जीते हैं जबकि 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है।इस एशिया कप में दुबे ने बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी में अपना योगदान दिया है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का भी शिवम दुबे हिस्सा थे।

शिवम दुबे का इंटरनेशनल करियर

32 साल के शिवम दुबे ने भारत के लिए 2019 में टी20 और वनडे में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने कुल 39 टी20 और 4 वनडे मैच खेले हैं। टी20 में उन्होंने 138.6 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 546 रन बनाए हैं और 18 विकेट भी लिए हैं। वहीं वनडे में दुबे के नाम 25 रन और एकमात्र विकेट है। शिवम को आईपीएल का भी अनुभव है। उन्होंने 79 मैचों में 1859 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं। दुबे इस वक्त आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button