अब PAK में बनेगी ‘धुरंधर 3’, असली ‘जमील जमाली’ नबील गबोल बोले- मैं इंडिया को दिखाऊंगा असली ल्यारी

‘धुरंधर 2’ को मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं। पाकिस्तानी भी इस मूवी की कहानी और किरदारों पर टिप्पणी कर रहे हैं। वहां के राजनेता नबील गबोल ने भी राकेश बेदी के किरदार के बारे में बात की। क्योकि जमील जमाली का किरदार उन पर ही आधारित है। लेकिन वह भारतीय जासूस नहीं और इस पर उन्होंने सफाई दी। साथ ही कहा है कि वह अब भारत को जवाब देने के लिए ‘धुरंधर 3’ बनाएंगे लेकिन उसका नाम कुछ और उसमें ल्यारी की असलियत दिखाएंगे।
नबील गबोल से पाकिस्तानी कंटेट क्रिएटर ने सवाल किया, ‘धुरंधर मूवी में आपको RAW का एजेंट बताया गया। कह रहे कि ये तो RAW का एजेंट है। इसको थोड़ा क्लैरिफाई करो फिल्में जो आपका रोल है।’ इस पर राजनेता ने कहा, ‘ये जो रॉ है, जिसे आपने रॉ कहा RAW, ये जो है ना, इनको असल में क्या है कि ये पाकिस्तान से असल में लड़ नहीं सकते हैं। पाकिस्तान के फौज के साथ लड़ नहीं सकते हैं। इन्होंने एक बना दिया मूवी, फिल्म बना दिया।’
नबील गबोल ने ‘धुरंधर 2’ के बारे में राय दी
नबील गबोल ने ‘धुरंधर 2’ के बारे में आगे कहा, ‘उसमें ल्यारी को इन्होंने इंटरनेशनली मशहूर किया। ल्यारी वालों को फर्क नहीं पड़ता है। ल्यारी वाले जो हैं ना वो बड़े तगड़े हैं। और मेरा जो रोल है ना, उन्होंने जो दिखाया है ना एक कॉमेडियन राकेश बेदी का, राकेश बेदी को दिखाया है कि ये नबील गबोल है, राकेश बेदी नहीं, नबील गबोल नहीं, मैंने जनरली सबका बनाया, जितने भी पाकिस्तानी पॉलीटीशियन हैं, अरे भाई 2007 में ल्यारी का MLA तो नबील गबोल था।’
नबील गबोल बनाएंगे ‘धुरंधर 3’
पाकिस्तानी राजनेता ने कहा, ‘बल्कि आज कल कुछ बड़ी ट्रोलिंग चल रही है, हमारे इंडियन्स जो हैं, सोशल मीडिया पर.. देख रहा हूं बड़ी ट्रोलिंग हो रही है कि नबील गबोल क्यों खामोश हो गया। तो भाई आज तारीख देख लो 26 तारीख है। नबील गबोल आप लोगों को जवाब जबरदस्त देगा, जिस तरह से हमारी पाकिस्तान की फौज ने आपको जवाब दिया, जिस तरह आपके 6 विमान गिराए हैं, इसी तरह मैं भी आप लोगों को सही जवाब दूंगा कि ल्यारी असल में क्या है। असल में अब धुरंधर 3 हम बनाएंगे। नाम धुरंधर नहीं होगा, नाम कुछ और सोचेंगे। हां ल्यारी का गब्बर… ताकि हिंदुस्तानियों को पता चले कि असल ल्यारी क्या है और असल नबील गबोल क्या है।’
राकेश बेदी के किरदार पर बिदके थे नबील गबोल
बता दें कि जब 5 दिसंबर, 2025 को ‘धुरंधर’ रिलीज हुई थी तो नबील गबोल ने राकेश बेदी के जमील जमाली किरदार पर नाराजगी जताई थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘मेरा जो रोल दिखाया गया है, वो बहुत दबंग था और दबंद इस तरीके से था कि इन्होंने मेरे रोल को सही तरीके से नहीं दिखाया।’ हालांकि फिल्म की कहानी मनोरंजन के हिसाब से ढाली गई है। लेकिन पाकिस्तानी नेता बिदक गए हैं। अब इतंजार है कि वह कब और किस टाइटल की मूवी बनाते हैं।
कौन हैं नबील गबोल?
नबील गबोल कराची की पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता हैं। ल्यारी की बागडौर इन्हीं के हाथों में है। वह नेशनल असेंबली के मेंबर रह चुके हैं और सिंध असेंबली के डिप्टी स्पीकर के पद पर भी कार्यरत थे। इनके पिता का नाम सरदार खान अहमद खान गबोल है। इन्होंने कराची से ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। और 24 की उम्र में ही राजनीति में एंट्री कर ली थी। उनका नाम विवादों में भी रहा था। 2018 में इन्होंने जिन्ना एयरपोर्ट पर एक शख्स पर हमला कर दिया था। जिससे ये सुर्खियों में छाए रहे थे।
‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने 9 दिनों के अंदर दुनियाभर में 1139 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसने भारत में 855 करोड़ रुपये का ग्रॉस और 715.72 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। ओवरसीज इसने 284.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। अभी तक इसने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं और आगे भी उम्मीद जताई जा रही है कि ये सिलसिला जारी रहेगा क्योंकि इसके सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है, जो थिएटर में टक्कर दे सके। इसकी आंधी के कारण ‘टॉक्सिक’ और ‘पेद्दी’ ने रिलीज डेट पोस्टपोन कर ली थी।





