शिक्षा सत्र के पहले दिन प्राथमिक शाला माटापारा का शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचा

जगदलपुर। शिक्षा सत्र के पहले ही दिन ग्राम पंचायत मंदोता के प्राथमिक शाला माटापारा में एक शिक्षक पुरन नाग नशे की हालत में स्कूल पहुंचा। समन्वयक को इसकी सूचना गई, समन्वयक मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुष्टि की कि शिक्षक नशे में हैं। समन्वयक के अनुसार पुरन नाग को इससे पहले भी कई बार नशा नही करने की समझाइश दी गई थी। स्कूल प्रबंधन की चेतावनियों और प्रयासों का कोई असर नहीं पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button