‘ट्रम्प का एक फोन आया और नरेन्द्र सरेंडर’… राहुल गांधी ने भोपाल में किया कटाक्ष

भोपाल। कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और नरेन्द्र सरेंडर हो गए। राहुल मंगलवार को भोपाल में आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे।राहुल ने कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सीजफायर और जाति आधारित गणना को लेकर भाजपा और आरएसएस पर कई आरोप लगाए।

  • कहा कि भाजपा और आरएसएस वालों को मैं अच्छी तरह से जानता हूं।
  • दबाव डालो, धक्का मारो, ये डर के भाग जाते हैं।
  • यही चरित्र भाजपा-आरएसएस का है। ये हमेशा झुकते हैं।
  • भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था।
  • इंदिरा गांधी ने कहा दिया जो जो करना है करूंगी।
  • कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपर पावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं।
  • उन्होंने कहा कि आजादी के समय से इनकी(आरएसएस) सरेंडर वाली चिट्टी लिखने की आदत है।
  • ये इनका चरित्र है। कांग्रेस पार्टी कभी सरेंडर नहीं होती है।
  • महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल सुपर पावर से लड़ने वाले थे।
  • जाति आधारित गणना को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश में चार जातियां हैं।
  • चुनाव के समय ओबीसी बन जाते हैं।
  • थोड़ा दबाव पड़ा तो एकदम सरेंडर हो गए पर ये करने वाले नहीं हैं।
  • हम कराकर रहेंगे। राहुल ने राजनीतिक मामलों की समिति, राज्य सभा सदस्य, विधायक, केंद्रीय पर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक की।
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button