1 लाख के बना दिए 16 लाख रुपये, 24 घंटे में इस सस्ती क्रिप्टोकरेंसी ने कर दी पैसों की बारिश

नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में मंगलवार को भी गिरावट बनी रही। वहीं एक क्रिप्टो ऐसी भी रही जिसने 24 घंटे में निवेशकों पर पैसों की बारिश कर दी। 24 घंटे में जहां ग्लोबल क्रिप्टो का मार्केट कैप गिर गया, वहीं इस क्रिप्टो में 1 लाख रुपये के 16 लाख रुपये से ज्यादा बना दिए। इस क्रिप्टो का नाम टेथर ईयूआरटी (Tether EURt) है। इसकी कीमत 1.25 डॉलर (करीब 113 रुपये) है।

मंगलवार रात करीब 9 बजे तक ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट पिछले 24 घंटे में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 2.60 ट्रिलियन डॉलर पर था। पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन समेत इथेरियम, बाइनेंस, रिपल, ट्रॉन आदि सभी क्रिप्टो लाल निशान पर कारोबार कर रही थीं। यानी सभी में गिरावट बनी हुई थी। वहीं Tether EURt ने निवेशकों को मालामाल कर दिया।

कितनी आई तेजी?

Tether EURt की 24 घंटे पहले कीमत 0.07768 डॉलर (करीब 7 रुपये) थी। मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद इसमें अचानक से रॉकेट जैसी तेजी आई। इस तेजी के साथ यह सीधे 1.25 डॉलर (करीब 113 रुपये) पर पहुंच गई। ऐसे में इसमें 24 घंटे में 1532.66% की तेजी आई। अगर आपने 24 घंटे पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो उनकी वैल्यू अब 16 लाख रुपये से ज्यादा होती।

बिटकॉइन का क्या हाल?

बिटकॉइन की कीमत में भी गिरावट बनी हुई है। सुबह के समय इसमें कुछ मजबूती आई थी, लेकिन बाद में यह भी लुढ़क गया। इसकी कीमत 78 हजार डॉलर से नीचे आ गई है। दिन में इसमें मजबूती दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन वीकेंड में 75,000 डॉलर से नीचे गिरने के बाद स्थिर हुई है। यह अप्रैल 2025 के बाद इसका सबसे निचला स्तर रहा।

क्यों आई क्रिप्टो में गिरावट?

क्रिप्टो में गिरावट को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, केविन वॉर्श की फेड चेयर के रूप में नियुक्ति ने क्रिप्टो बाजार में अस्थिरता पैदा की। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वॉर्श को अगले फेडरल रिजर्व चेयर के रूप में नामित करने के बाद आई, जिसने निवेशकों को संभावित रूप से सख्त मौद्रिक नीति के बारे में चिंतित कर दिया। चूंकि अमेरिकी डॉलर की चाल बिटकॉइन की अल्पकालिक दिशा तय करती रहती है। इन चिंताओं ने अमेरिकी डॉलर को मजबूत किया और बिटकॉइन जैसी डॉलर-मूल्य वाली संपत्तियों को रखने की अवसर लागत बढ़ा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button