विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में विश्व रेडक्रास दिवस एवं विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण समेकित क्षेत्र ठाकुरटोला में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, छड़ी ,मोटर चलित साइकिल, घुटने की बेल्ट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सचिव भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव डॉ. नेतराम नवरतन ने विश्व रेडक्रास दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि भारतीय रेडक्रास सोसायटी का भारत में उदय वर्ष 1918 से 1920 में स्पेनिस फ्लू महामारी के दौरान हुआ था तथा संवैधानिक मान्यता 1920 में मिली थी। उन्होंने कहा कि विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर रेडक्रास के जन्मदाता सर हेनरी ड्यूनेन्टको याद किया जाता है। प्रबंधक सह जिला संगठक  प्रदीप शर्मा ने बताया कि विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर सीआरसी के साथ अलावा ब्लड बैंक जिला अस्पताल, ब्लड बैंक शासकीय मेडिकल कॉलेज हास्पिटल पेण्ड्री, बिलासा ब्लड बैंक गुरूद्वारा के सामने, नांदगांव ब्लड बैंक शिवनाथ वाटिका के पास, लाईफ लाईन ब्लड बैंक पावर हाऊस के सामने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने शामिल होकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। कार्यक्रम में सीआरसी संचालक श्रीमती स्मिता महोबिया, रेडक्रास के कोषाध्यक्ष  अशोक मोदी, सह सचिव  सुशील जैन,  उत्तमचंद जैन,  उमेश अग्रवाल, परंपरा ग्रुप से  दिव्यांशु गोलछा,  मनोज सिंह सहित रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारी, सदस्य, वालेंटियर, नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button