बालोद को खास सौगात देंगे पीएम मोदी, 2800 से ज्यादा परिवार करेंगे गृहप्रवेश, साकार हुआ पक्की छत का सपना

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले को पीएम मोदी खास तोहफा देने जा रहे हैं। 30 मार्च को पीएम मोदी के दौरे के समय 2,800 से अधिक लाभार्थियों को अपना खुद का मकान मिलेगा। जिले 2,843 लाभार्थियों को 30 मार्च को गृह प्रवेश करवाया जाएगा। जिले में अब तक कुल 50,124 आवासों की स्वीकृति हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना देश के ग्रामीण इलाकों के मध्यम वर्गीय परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और कम आय वाले परिवारों को घर बनाने में मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button