अगस्त से किफायती विमान सेवा शुरू करने की तैयारी:भोपाल से बेंगलुरू और दिल्ली के लिए शुरू होंगी रेड आई फ्लाइट

राजा भोज एयरपोर्ट से अगस्त से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच फिकायती रेड आई फ्लाइट चलाने की तैयारी हो रही है। फिलहाल रात में सिर्फ इंडिगो की भोपाल-पुणे फ्लाइट है। इसी को देखते हुए इंडिगो एक-दो फ्लाइट और रात में शुरू कर सकती है। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस भी एक-दो फ्लाइट भोपाल से शुरू करने की तैयारी में है। राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि उन्होंने एयरलाइन कंपनियों से लगातार बातचीत की है।

भोपाल से पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद के अलावा दिल्ली, मुंबई आने-जाने वालों की संख्या काफी है। पुणे, बेंगलुरू और हैदराबाद के लिए आईटी प्रोफेशनल्स और दिल्ली, मुंबई के लिए बिजनेसमैन और नौकरशाह आवागमन करते हैं। यदि इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस रात के समय अपनी फ्लाइट शुरू करेंगी तो यात्रियों को सस्ते टिकट पर इन शहरों की यात्रा में सहूलियत होगी।

दिल्ली-मुंबई की ज्यादा फ्लाइट्स अभी सबसे ज्यादा फ्लाइट्स भोपाल से दिल्ली और मुंबई के लिए हैं। हैदराबाद के लिए भी तीन और बेंगलुरू के लिए दो फ्लाइट हैं। जबकि, दिल्ली के लिए 5 फ्लाइट रोज और मुंबई के लिए 3 चलाई जा रही हैं। 1 जून से मुंबई के लिए चार भी फ्लाइट हो जाएंगी। एयर इंडिया द्वारा रात के समय मुंबई के लिए एक और फ्लाइट शुरू की जा रही है।

क्या होती है रेड आई फ्लाइट यह ऐसी विमान सेवा है, जो आमतौर पर रात 9 बजे के बाद प्रस्थान करती हैं। सुबह 5 या 6 बजे तक पहुंचती हैं। यह शब्द नींद और थकान के कारण यात्रियों की आंखें लाल होने के लक्षण से लिया गया है। रात में सफर करने के दौरान अक्सर यात्रियों को ऐसा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button