पटवारी बोले-मेरे भाइयों को फंसाया गया:जमीन धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने जांच शुरू की

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी और नाना पटवारी सहित इंदौर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सदाशिव यादव के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के केस में पुलिस ने राजस्व विभाग से जमीन के दस्तावेज मांगे हैं। पुलिस अधिकारियों की एक टीम जमीन को लेकर दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच में जुटी है।

वहीं दूसरी तरफ जीतू पटवारी का आरोप है कि पुलिस ने बिना तथ्यों के भाइयों पर एफआईआर दर्ज की है। ये जमीन यादव ट्रस्ट के नाम पर है। यादव समाज के ही लोग इसमें गोशाला का निर्माण कर रहे हैं। जमीन पर ट्रस्ट के लोग व पदाधिकारी अपनी होने का दावा कर रहे हैं, उसमें सभी भाजपा से जुड़े लोग हैं। पटवारी ने कहा- पूरे प्रकरण में मेरे भाइयों की कोई भूमिका नहीं है। ये राजनीतिक द्वेष के कारण दर्ज की गई एफआईआर है। भाई नाना पर ड्रग्स रैकेट का कोई केस नहीं है।

एडीजी से मिला कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल: मामले में निष्पक्ष जांच के लिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजधानी में पुलिस मुख्यालय जाकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक आरिफ मसूद, मुकेश नायक, जेपी धनोपिया सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button