सीरिया के दो कट्टर दुश्मनों को साध रहे पुतिन, अल-शरा से मिले, मॉस्को में ही मौजूद हैं बशर अल असद

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को मॉस्को में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की है। दिसम्बर 2024 में सीरिया की सत्ता संभालने के बाद यह अल-शरा का रूस का दूसरा दौरा है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब व्लादिमीर पुतिन सीरिया में रूसी मिलिट्री बेस का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं। इसके पहले पुतिन और शरा ने पिछले साल अक्टूबर में मुलाकात की थी, जिसमें दोनों नेताओं ने सुलह का संकेत दिया था। लेकिन इस रिश्ते में पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद एक मुश्किल बने हुए हैं। खास बात है कि अहमद अल-शरा के कट्टर दुश्मन रहे असद अभी भी रूस में ही मौजूद हैं।
मॉस्को में ही मौजूद हैं बशर अल असद
दिसम्बर 2024 में दमिश्क पर कंट्रोल खोने के बाद बशर अल असद अपनी पत्नी के साथ भागकर मॉस्को पहुंचे थे। पुतिन ने अपने पुराने सीरियाई सहयोगी को शरण दी हुई है। माना जाता है कि असद अभी भी मॉस्को में मौजूद हैं। वहीं, शरा ने बार-बार रूस पर असद के प्रत्यर्पण के लिए दबाव डाला है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुतिन असद
शरा और पुतिन विरोधी खेमे में
सीरिया में एक दशक से ज्यादा समय तक चले गृह युद्ध में अहमद शरा और पुतिन एक-दूसरे के विरोधी खेमे में रहे थे। पुतिन ने बशर अल असद का न केवल समर्थन किया बल्कि विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य मदद भी दी। बशर अल असद के शासन में रूस ने सीरिया में महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाई थी लेकिन अब स्थिति बदल गई है।





