स्वतंत्रता दिवस पर जिला कांग्रेस की ओर से रमेश पैगवार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जांजगीर। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ जिला कांग्रेस द्वारा हर्ष उल्लास के साथ बनाई गई, जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार ने जांजगीर कचहरी चौकी स्थित स्व . श्रीमती इंदिरा गांधी जी के प्रतिमा स्थल के पास जिला कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज के द्वारा प्रेषित जनता के नाम संदेश का वाचन कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए तत्पश्चात सभी कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी, भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी, के प्रतिमा स्थल एवं शहीद स्मारक जाकर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जांजगीर चंपा विधायक ब्यास कश्यप, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, डॉ परस शर्मा, देवेश सिंह, रफीक सिद्दीकी, विवेक सिसोदिया, राघवेंद्र सिंह, शिशिर द्विवेदी, प्रिंस शर्मा, देव कुमार पांडे,ऋषिकेश उपाध्याय, सुखराम गरेवाल, अरमान खान, संतोष बबई गढ़वाल , परमेश्वर निर्मले,अनिल राठौर, अक्षय टेकाम,नरेश पैगवार, अमन अग्रवाल,अंशु यादव, मिथुन राठौर, विजय गढवाल, मुस्कान परवीन,अशोक सोनवानी, अतिक कुरैशी, कमलेश ताम्रकार, परमेश्वर राठौर, दीपेंद्र कहरा, गुड्डू पठान, अतीक कुरैशी, जितेंद्र दिनकर, नरसिम्हा यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।





