वानखेड़े स्टेडियम को शांत कराना चाहते थे सैम करन, भारत के सामने घुटनों पर आए, सरेआम उड़ी धज्जियां

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता रहे होंगे। करन ने कहा था कि, ‘मुझे पूरा यकीन है कि गुरुवार को वानखेड़े में शांति रहेगी।’ हालांकि इसका उलटा देखने को मिला। वानखेड़े का शोर मैच के दौरान सातवें आसमान पर था। क्राउड भारतीय टीम का 12th मैन था। भारत ने मैच जीता भी, फाइनल में भी पहुंचा और सैम करन का बतौर खिलाड़ी प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा। उनका बड़बोला बयान देना शायद उन्हें ही भारी पड़ गया।

सैम करन पूरी तरह से रहे फ्लॉप

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन की सेमीफाइनल में पहले भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। उन्होंने 4 ओवर में 13.25 की खराब इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 53 रन खर्च किए। वो कोई भी विकेट नहीं ले पाए। इसके बाद बल्लेबाजी में भी वो फेल हो गए। करन 14 गेंद में सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए।

254 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट पर 246 रन ही बना पाई और 7 रन से मैच हार गई। जैकेब बेथेल ने चार नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया और 105 रन बनाए। 35 रन विल जैक्स ने भी बनाए। भारत के लिए 2 विकेट हार्दिक पंड्या ने लिए। 1-1 विकेट अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button