सबसे पहले स्कूली बच्चों ने देखा चंदनपुरा नगर वन:भोपाल में बाघ मूवमेंट क्षेत्र में डेवलप किया; 12 रुपए में घूम सकेंगे लोग

भोपाल, देश के एकमात्र शहरी बाघ मूवमेंट क्षेत्र में विकसित चंदनपुरा नगर वन को शुक्रवार को भोपाल वन मंडल ने आम नागरिकों के लिए खोल दिया। सुबह इसे हरी झंडी दिखाकर खोला गया। सबसे पहले स्कूली बच्चों ने चंदनपुरा नगर वन देखा। शाम को भी बड़ी संख्या में लोग नगर वन में घूमने पहुंचे।

डीएफओ लोकप्रिय भारती, एसडीओ धीरेंद्र सिंह चौहान समेत वन अमले की मौजूदगी में चंदनपुरा नगर वन की शुरुआत की गई। कोलार से 10 किमी दूर नगर वन में भ्रमण के लिए कुल 9 किमी का पाथवे बनाया गया है। इसमें 6 किमी बाहरी और 3 किमी आंतरिक पाथवे शामिल हैं।

वनकर्मियों के साथ घूमे लोग चंदनपुरा नगर वन 50 हेक्टेयेर क्षेत्र में फैला है। इसमें 12 फीट ऊंची फेंसिंग है। ताकि, सुरक्षा रहे। वहीं, 300 से ज्यादा प्रजाति के पेड़-पौधे हैं।

पार्किंग की बाहर व्यवस्था की चंदनपुरा नगर वन बाघ और भालू मूवमेंट वाले क्षेत्र में विकसित किया गया है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए पूरे परिसर में करीब 12 फीट ऊंची जालीदार फेंसिंग की गई है। डीएफओ भारती ने बताया, नगर वन को इस तरह विकसित किया गया है कि लोग सुरक्षित माहौल में प्रकृति के करीब समय बिता सकें। परिसर में किसी भी प्रकार के वाहन की अनुमति नहीं है। पर्यटकों को बाहर पार्किंग कर पैदल ही घूमना होगा। पहले दिन भी यही व्यवस्था रही।

इस समय घूमने पहुंचे चंदनपुरा नगर वन में सुबह 6 से 10 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक घूमा जा सकता है। पैदल भ्रमण शुल्क 12 रुपए है। वहीं, मासिक पास 300 रुपए निर्धारित किया गया है। पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। यदि कोई कार से जाता है तो 12 रुपए और बाइक ले जाने पर 6 रुपए पार्किंग शुल्क देना होगा। कैमरा ले जाने पर 550 रुपए प्रति घंटा लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button