सेंसेक्स लुढ़का, टाटा स्टील और ONGC में भारी गिरावट

नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणा के बाद दुनिया में मंदी की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक की गिरावट आई जबकि निफ्टी भी 23,000 अंक से नीचे आ गया। अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को मार्च 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। इससे निवेशकों को 2.4 ट्रिलियन डॉलर की चपत लगी है। 10.26 बजे बीएसई सेंसेक्स 842 अंक यानी 1.10% गिरावट के साथ 75,453 अंक पर गया जबकि निफ्टी50 इंडेक्स भी 304 अंक यानी 1.31% गिरावट के साथ 22,946 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 9.5 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button