बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स का शेयर गिरा! जान लीजिए वजह

नई दिल्लीबाबा रामदेव से जुड़ी कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयर गुरुवार को 66.7% गिर गए। लेकिन निवेशकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह गिरावट कंपनी द्वारा हाल ही में जारी किए गए 2:1 बोनस शेयर के कारण है। इसके कारण शेयर बाजार में यह तकनीकी बदलाव हुआ है। जिस निवेशक के पास पहले से कंपनी का एक शेयर था, उसे दो शेयर और मुफ्त में मिले हैं। कंपनी ने 11 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय की थी। उसके बाद यह बदलाव हुआ। दोपहर 12.20 यह 1.02% तेजी के साथ 594.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

बोनस शेयरों के बाद अब पतंजलि फूड्स के शेयरों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। इसलिए शेयर की कीमत भी उसी अनुपात में गिर गई है। इससे कंपनी के बाजार मूल्य या निवेशकों के पैसे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मान लीजिए आपके पास पहले 3,000 रुपये का एक शेयर था। बोनस शेयर मिलने के बाद अब आपके पास 1,000 रुपये के तीन शेयर हैं। आपके निवेश की कुल कीमत अभी भी 3,000 रुपये ही है। यह जो कीमत में बदलाव हुआ है, वह सिर्फ मैथमेटिकल है। इसका कंपनी के कामकाज से कोई लेना-देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button