नौतपा का छठवां दिन:प्री मानसून में भीगा नौतपा… 3 डिग्री गिरा दिन का पारा, सामान्य से 4.7 डिग्री कम

शनिवार को नौतपा का छठवां दिन है। इसके खत्म होने में सिर्फ 3 दिन ही बाकी रहेंगे। अभी भी प्री मानसून बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार शाम शहर में फिर बौछारें पड़ीं। दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को में दिन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा।

हालांकि, रात का तापमान बढ़कर 27.4 डिग्री पर पहुंच गया। 24 घंटे में इसमें 3.8 डिग्री की वृद्धि हुई। बादल बारिश आंधी के बीच दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इसके बाद भी शहर में नौतपा के 6 दिनों में से सिर्फ एक दिन ही पारा 40 डिग्री पार पहुंच सका। यदि अगले तीन दिन और तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई तो नौतपा में कोई नया रिकॉर्ड बन सकता है।

आगे क्या… दो दिन ऐसा ही मौसम: मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 3 दिनों में से 2 दिन तक दिन के तापमान में बड़ा बदलाव होने के आसार कम हैं। यदि ऐसा हुआ तो मई के आखिरी हफ्ते में भी सामान्य से कम तापमान रहने का भी दूसरा बड़ा रिकॉर्ड बनेगा।

21 जिलों में बारिश हुई

प्री मानसून के बीच प्रदेश के 21 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें रायसेन जिले में सबसे ज्यादा पौने 3 इंच बारिश हुई। छिंदवाड़ा में करीब 2 इंच पानी गिरा। ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य में गर्मी का असर बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button