आजाद सोशल एंड स्पोर्ट क्लब में छोटे बच्चों ने किया ध्वजा रोहण

रायपुर । बाल समाज (श्री चंद्रशेखर आजाद स्मृत आजाद सोशल एंड स्पोर्ट्स क्लब) जोरापारा रायपुर में आज भारत के 79 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समिति द्वारा छोटे छोटे बच्चों से ध्वजा रोहण करवाया गया सभी ने ध्वजा रोहण कर राष्ट्रीय गीत जन,गण,मन गाकर भारतमाता की जय,वंदे मातरम के नारे लगाए । सन् 1927 से शुरू हुई यह संस्था 2 वर्षों बाद सन् 2027 में अपने 100 वर्ष पूरे कर शताब्दी वर्ष मनाने जा रही है।
सब से महत्वपूर्ण बात यह की पिछले कई वर्षों में गणेश उत्सव,ध्वजा रोहण, पारम्परिक होलिका दहन जैसे महोत्सव ठीक उसी जगह आज भी किए जा रहा है जहां से 100 वर्ष पूर्व शुरू किए गए थे। सर्वप्रथम 1927 से यहां पारम्परिक होलिका दहन होलिका माता एवं भक्त प्रह्लाद की प्रतिमा बैठा कर पारम्परिक तरीके से धार्मिक वातावरण में होलिका दहन की शुरुवात की गई।
समिति की सभी परम्परा को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए समिति के सभी सदस्यों,नागरिकों,महिला मंडलों,युवाओं ने निरंतर अपना सहयोग प्रदान किया है । समिति द्वारा प्रतिवर्ष धार्मिक वातावण में गणेश उत्सव के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी धूम धाम से आयोजित किए जाते है।
समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेंद्र कोल्हारकर एवं युवा सदस्य हितेश यादव (टीपू) ने बताया कि बाल समाज (आजाद सोशल एंड स्पोर्ट्स) क्लब की नींव 1927 में 100 वर्ष पूर्व स्व.राम लाल साहू स्व.बैकुंठ साहू स्व.जीवाजी सोनकामड़े स्व.रामदास शेंडे स्व.बृजलाल यादव स्व.संतोष पाण्डे स्व .केशवराव कोल्हारकर सभी ने मिलकर रखी थी।
बाद मे सन 1979 को वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र कोल्हारकर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले श्री चंद्र शेखर आजाद जी के नाम से श्री चंद्र शेखर आजाद स्मृति आजाद सोशल एंड स्पोर्ट्स क्लब नाम दिया गया।
अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर इस वर्ष से ही समिति गणेश उत्सव पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 2027 में शताब्दी महामहोत्सव पर सभी पूर्व बाल समाज के संस्थापक सदस्यों के परिवारों जनों का सम्मान,समिति के सभी बुजुर्गों का सम्मान,आनंद मेला, पिछले 100 वर्षों की चलचित्र प्रदर्शनी,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज के ध्वजा रोहण के कार्यक्रम में विशेष रूप से राजेंद्र कोल्हाकर,हरि राम साहू,श्रीमती गायत्री टावरे,श्रीमती कुसुम यादव,श्रीमती माही यादव,ऋषिका टावरे, प्रणीत जैन,हितेश यादव,राहुल पांडे,अनिकेत नारा,विभाष तिवारी, उपस्थित थे।





