स्मृति ईरानी को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के सेट पर मिली Z+ सिक्योरिटी, इन 3 को छोड़ सबके मोबाइल होंगे टैप

एकता कपूर का सबसे पॉप्युलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। खबर है कि इसका सीजन 2 जल्द ही आने वाला है। इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है, ऐसा दावा किया जा रहा है। साथ ही इसमें स्मृति ईरानी कमबैक कर रही हैं। जिन्होंने शो में तुलसी का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्हें सेट पर जेड प्लस सिक्योरिटी मिल गई है।
‘इंडिया फोरम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ’क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है और सेट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मोबाइल फोन की टैपिंग की जाएगी। पोर्टल ने सोर्स के हवाले से बताया है कि अमर उपाध्याय, स्मृति ईरानी और एकता कपूर को छोड़कर सेट पर मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन की टैपिंग की जाएगी। सभी को अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोक दिया जाएगा।





