सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन आवासों का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर । आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा ने विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत खाला के कोरवा पारा में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राही वितुल राम/ध्रुवा, शनिलाल/धुनधो तथा जलनी/धुनधो के आवासों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कुछ आवासों में किचन प्लेटफार्म एवं विंडो (खिड़की) का निर्माण पर गंभीरता दिखाते हुए इन सुविधाओं को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

श्री बोरा ने  आर.एस. सेंगर, सीईओ, श्रीमती निलीमा कुसरे, तहसीलदार,  प्रवीण, पंचायत सचिव एवं  रामप्रकाश, रोजगार सहायक को निर्देशित किया कि शीघ्रता से किचन प्लेटफार्म और खिड़की निर्माण का कार्य पूरा किया जाए ताकि हितग्राहियों को आवास की पूर्ण सुविधा प्राप्त हो सके।

इस निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से भी संवाद किया गया एवं उनकी समस्याओं को सुना गया। प्रमुख सचिव महोदय ने भरोसा दिलाया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचेगा। ग्राम वासियों ने शासन और प्रशासन की इस सक्रियता के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button