14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट:मध्य प्रदेश में ओले गिरने की आशंका

मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत 14 राज्यों में बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका जताई है। इसके अलावा IMD ने इस साल भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है।

विभाग ने इस साल अप्रैल से जून के बीच देश के कई हिस्सों का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के संकेत दिए हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

IMD ने सोमवार को आशंका जताई कि राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक और तमिलनाडु में अप्रैल-जून में हीटवेव के दिन बढ़ सकते हैं।

विभाग ने गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक में अप्रैल में भी हीटवेव का अनुमान लगाया गया है।

IMD ने इस साल के लिए अल नीनो स्थिति खारिज की

विभाग ने इस साल आने वाले मानसून के लिए अल नीनो स्थिति को खारिज किया है। अल नीनो एक जलवायु पैटर्न है जिसमें भूमध्य रेखा पर प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है। इससे दुनिया भर में मौसम के पैटर्न में बदलाव आता है।

IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च तक पूरे देश में 20.1 mm बारिश हुई है। यह 1901 के बाद से 27वीं सबसे कम और 2001 के बाद से 10वीं सबसे कम बारिश का रिकॉर्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button