नए श्रम कानून के विरोध में हड़ताल से भोपाल में 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

भोपाल। केंद्रीय श्रमिक संगठनों की पहल पर देशव्यापी हड़ताल में राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हुए। बैंक, बीमा, डाक घर और आयकर विभाग में श्रम संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। भारतीय स्टेट बैंक, सहकारी क्षेत्र के बैंक, निजी बैंकों को छोड़कर अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों में इसका असर सामान्य कामकाज पर देखा गया।

अधिकारियों का अनुमान है कि इससे करीब 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। इस हड़ताल में नेशनल काउंसिल ऑफ बैंक एम्पलाइज यूनियन सहित कुछ कर्मचारी संगठन शामिल नहीं थे। बैंकर्स क्लब के अध्यक्ष सुंदर किशनानी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की शाखाएं अप्रभावित रहीं। कुछ राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल से दूरी बनाई यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों ने काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button