सुचित्रा कृष्णमूर्ति पर टूटा दुखों का पहाड़, माता-पिता, बहन के बाद भाई का भी निधन, कहा- हम 6 से 2 रह गए

एक्ट्रेस से लेखिका बनीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में अपने इकलौते भाई को खोया है। वो कुछ ही वर्ष पहले अपनी बड़ी बहन और माता-पिता को भी खो चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को बयां किया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने परिवार के सभी सदस्यों की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर सुचित्रा कृष्णमूर्ति के बचपन की लग रही है।

उन्होंने लिखा, ‘नजर लग गई। लोग हमेशा हमारी एकजुटता, हमारे फेस्टिवल, हमारी छुट्टियों की तारीफ करते थे और उन पर कमेंट करते थे… हां, सभी परिवारों की तरह हमारे भी कुछ अजीबोगरीब आदतें और कमियां थीं। झगड़े, मतभेद, सब कुछ। लेकिन हम हर मुश्किल में साथ रहे। हमेशा एक-दूसरे का सहारा बने। हम कभी 6 थे, अब 2 हैं। यही जीवन है।’

माता-पिता और बहन के बाद भाई का भी निधन

सुचित्रा कृष्णमूर्ति अपने भाई के निधन के बाद गहरे दुख के दौर से गुजर रही हैं। सोमवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर शेयर करते हुए अपना शोक जताया। उन्होंने लिखा, ‘मेरे माता-पिता वेंकटनारसिम्हा कृष्णमूर्ति, डॉ. सुलोचना कृष्णमूर्ति, मेरी बहन सुजाता कुमार और मेरे भाई डॉ. सुधाकर कृष्णमूर्ति, हम सब हमेशा उनके मार्गदर्शन में रहेंगे।’

दिल तोड़ने वाला अपडेट

कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘आज ही डेडिकेशन पेज अपडेट किया है। कभी सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी करना पड़ेगा।’

कौन हैं सुचित्रा कृष्णमूर्ति?

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने कई पुराने इंटरव्यू में अपने भाई के बारे में बात की है। खबरों के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहते थे और अपनी बहन का सहारा बनने के लिए अक्सर मुंबई आते-जाते रहते थे। एक्ट्रेस ने पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े दुख झेले हैं। उनकी बहन और एक्ट्रेस सुजाता कुमार का 2018 में कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया था। सुजाता को फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में श्रीदेवी की बड़ी बहन के रोल के लिए जाना जाता था। सुचित्रा ने कुछ साल पहले अपनी मां को भी खो दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button