टाटा ग्रुप के लिए TCS नहीं रही ‘दुधारू गाय’! 16 साल के लो पर पहुंची कंपनी की हिस्सेदारी

नई दिल्ली: टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है और इसकी कंपनी टीसीएस देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। कभी टाटा ग्रुप के मार्केट कैप में टीसीएस की हिस्सेदारी करीब 75 फीसदी थी जो अब घटकर करीब 45 फीसदी रह गई है। पिछले साल मार्च के अंत से टीसीएस के मार्केट कैप में करीब 15 फीसदी गिरावट आई है जबकि इस दौरान टाटा ग्रुप की मार्केट वैल्यू में 13.3 फीसदी गिरावट आई है। टीसीएस अब देश की तीसरी मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी है। हाल में एचडीएफसी बैंक ने टीसीएस को पछाड़कर दूसरा नंबर हासिल कर लिया था। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले नंबर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button