पाकिस्‍तान की वो एक चीज जिसका हिंदुओं से खास कनेक्‍शन… ट्रेड बैन के बाद क्‍या-क्‍या आना जाना हो जाएगा बंद?

नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते तोड़ दिए हैं। पाकिस्तान से आयात और निर्यात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब सवाल यह है कि पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद होने से भारत पर क्या असर पड़ेगा? दोनों देशों के बीच किस तरह का व्यापार होता था? पाकिस्तान से आने वाले कौन से सामान भारत में महंगे हो सकते हैं? इसमें एक ऐसी भी चीज है जिसका हिंदुओं से खास कनेक्‍शन है।

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण थे। 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार पर कई पाबंदियां लगा दी थीं। इसके बाद से दोनों देशों के बीच व्यापार लगातार कम होता गया। अब भारत सरकार ने पूरी तरह से व्यापार बंद कर दिया है। इससे पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान होगा। कारण है कि उसकी आर्थिक हालत पहले से ही खराब है। भारत को उतना नुकसान नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि वह पाकिस्तान से बहुत कम सामान खरीदता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button