208 टेस्ट विकेट लेने वाला बॉलर कोकीन सप्लाई करता था, कोर्ट ने सुनाई अलग तरह की सजा

नई दिल्ली: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट गेंदबाज स्टुअर्ट मैकगिल को कोकीन सप्लाई के मामले में सजा सुनाई गई। उन्हें जेल नहीं हुई, बल्कि सामुदायिक सेवा का आदेश दिया गया। डाउनिंग सेंटर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सुनवाई हुई। मैकगिल को अप्रैल 2021 में अपने सप्लायर और ब्रदर-इन-लॉ के बीच ड्रग्स का लेनदेन कराने का दोषी पाया गया। कोर्ट ने उन्हें एक साल और 10 महीने का गहन सुधार आदेश दिया है। इसके तहत मैकगिल को 495 घंटे की सामुदायिक सेवा करनी होगी और नियमित रूप से ड्रग टेस्ट कराने होंगे।

मैकगिल को कोकीन की लत

इस तरह उन्हें जेल जाने से राहत मिल गई। 54 वर्षीय मैकगिल को रिटायरमेंट के बाद कोकीन की लत लग गई थी। उन्हें मार्च में एक निश्चित मात्रा में ड्रग्स सप्लाई करने का दोषी ठहराया गया था। जूरी ने माना कि मैकगिल को लेनदेन की जानकारी थी, लेकिन उन्हें इसमें शामिल एक किलो कोकीन की मात्रा के बारे में नहीं पता था। उन्हें बड़े पैमाने पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप से बरी कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button