कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

गरियाबंद। कलेक्टर  बी एस उइके ने आज जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 50 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

 जनदर्शन में ग्राम सेम्हरडीह के देवानन्द सेन ने भूमि सीमांकन करने, ग्राम सड़कपरसुली के भुनेष्वर यादव ने पीएम आवास योजना की द्वितीय किष्त दिलाने, ग्राम कनसिंघी की सगनीबाई ने तालाब बनाने, ग्राम सिर्रीखुर्द की निरूपाबाई ने  रसोईया के पद में यथावत रखने, ग्राम तर्रा की टिकेष्वरी साहू ने प्रधानमंत्री आवास प्रदान दिलाने, ग्राम घटकर्रा के पंचराम ध्रुव ने टीए डीए की राशि प्रदाय करने, ग्राम भेण्ड्री के मिलन साहू ने जमीन संबंधित समस्या हेतु, ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट के सरपंच ने मनरेगा योजना के तहत पहुंच मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने, बिहान उत्थान सखियों ने मानदेय राषि दिलाने, ग्राम गोनबोरा की मानबाई ने ऋण पुस्तिका दिलाने, ग्राम घुटकुनवापारा की खूषबू निषाद ने विललांग पेंषन दिलाने, ग्राम निसेनीदादर के ग्रामवासियों ने स्ट्रीट लाईट लगवाने, ग्राम लोहरसी के षिवकुमार साहू ने ऑनलाईन रिकार्ड में नक्षा त्रुटि सुधार करने और छुरा के रामाधार सिंह ने मुआवजा दिलाने संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये है। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button