कलेक्टर ने किया वृद्धाश्रम ’अपना घर’ एवं घरौंदा आश्रय गृह का निरीक्षण

बालोद ।  कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के समीप स्थित ’अपना घर’ वृद्धाश्रम एवं जिला मुख्यालय बालोद के जयस्तंभ चैक में स्थित मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों का आश्रय स्थल घरौंदा का निरीक्षण कर वहाँ के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम एवं घरौंदा  में निवासरत बच्चें एव बुजुर्ग कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। इस मौके पर अपर कलेक्टर  नूतन कंवर, उप संचालक समाज कल्याण विभाग  अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के समीप स्थित ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में पहुँचकर वहाँ के व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। श्रीमती मिश्रा ने ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में पुरूष एवं महिला वृद्धजनों के लिए अलग-अलग बनाए गए कक्ष में पहुँचकर वृद्धजनांे का हालचाल जाना। उन्होंने वृद्धजनों के साथ खाट में बैठकर उनका कुशलक्षेम की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में उन्हें प्रतिदिन प्रदान की जाने वाली भोजन, नाश्ता, शुद्ध पेयजल, इलाज एवं मनोरंजन आदि के सुविधाओं के अलावा वृद्धाश्रम मंे शौचालय एवं स्नानागार की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग  लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव और श्रीमती ज्योति, चमेली एवं बेला बाई से बातचीत कर उनके तबीयत के अलावा आज उन्हें मिले भोजन एवं नाश्ते के संबंध में भी जानकारी ली। वृद्धजनों के द्वारा ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में उन्हें मिलने वाले भोजन, नाश्ता एवं अन्य सुविधाओं को बेहतर बताया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के उप संचालक से ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए कुल सीट तथा वर्तमान में यहाँ निवासरत वृद्धजनों की संख्या की जानकारी ली। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में वर्तमान में कुल 15 सीट है जिसमें कुल 12 वृद्धजन निवासरत् है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button