कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने बोले- निर्धारित अवधि में बनाएं पार्टी की वार्ड व पंचायत समितियां

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी के जिलाध्यक्षों और ब्लाक अध्यक्षों को वार्ड और ग्राम पंचायत समितियों का गठन शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भोपाल संभाग में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा में उन्होंने एक-एक जिलाध्यक्ष से वार्ड और ग्राम पंचायत समितियों के गठन की प्रगति जानी।

यहां विदिशा के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत स्तर तक समितियों का गठन हो गया है। इस पर चौधरी ने कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में विदिशा में 14 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। इसमें भागीदारी से यह भी पता चल जाएगा कि समितियों की सक्रियता कैसी है।मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक ताकत उसका जमीनी संगठन है। ग्राम और वार्ड स्तर पर मजबूत समितियां ही लोकतंत्र को मजबूती देंगी और आम जनता की आवाज को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएंगी।

बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं ब्लाक अध्यक्ष सम्मिलित रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button