ट्रंप के टैरिफ में राहत से घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

नई दिल्ली: अमेरिका में रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिन के रोक से आज घरेलू शेयर बाजार में आज काफी तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,100 अंक से अधिक उछल गया जबकि निफ्टी भी 22,750 अंक से पार चला गया। सन फार्मा और टाटा मोटर्स में 4 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। सुबह 9.55 बजे बीएसई सेंसेक्स 1416.09 अंक यानी 1.92% तेजी के साथ 75,263.24 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 456.80 अंक यानी 2.04% तेजी के साथ 22,855.95 अंक पर पहुंच गया। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6.97 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 400.79 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button