NDA से लड़कियों का पहला बैच पास:

आज, 30 मई को NDA से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ इतिहास में ये पहली बार है जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ NDA से ग्रेजुएट हुई हैं। ये सभी इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स जॉइन करेंगी।

साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को NDA में शामिल होने के लिए अनुमति दी थी। दरअसल, बीते 75 सालों से महिलाओं को टेरिटोरियल आर्मी में ऑफ‍िसर पदों पर भर्ती का प्रावधान नहीं था। इसके खिलाफ कुश कालरा ने दिल्‍ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां 18 अगस्‍त 2021 को कोर्ट ने पहली बार लड़कियों के लिए NDA में शामिल होने के दरवाजे खोल दिए। इस फैसले के बाद, 2022 में पहली बार 17 महिला कैंडिडेट्स का बैच NDA में शामिल हुआ, जो आज ग्रेजुएट हुए हैं।

जनरल वीके सिंह बोले- नारी शक्ति को सलाम

पासिंग आउट परेड पुणे के खडकवासला स्थित NDA परिसर में हुई। रिटायर्ड सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने परेड की सलामी ली। उन्‍होंने कैडेट्स को प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड दिए। जनरल सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार इस ग्राउंड से लड़कियों का बैच भी पास हो रहा है। ये नारी शक्ति को सलाम है। उन्‍होंने कहा कि ये लड़कियों के लिए ट्रेनिंग का अंत नहीं है, बल्कि नई संभावनाओं की शुरुआत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button