तीखे होने लगे गर्मी के तेवर, नर्मदापुरम में तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा

भोपाल। बादलों के छंटते ही गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में रिकार्ड हुआ। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। आठ शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।

  • मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी प्रकाश ढावले ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से मौसम शु्ष्क हो गया है।
  • हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। लगातार गर्म हवाएं आने के कारण गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। इस तरह की स्थिति अभी बनी रह सकती है।
  • राजस्थान से लगे मध्य प्रदेश के जिलों में लू का प्रभाव भी हो सकता है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पड़ोसी राज्य गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में तापमान बढ़े हुए हैं।
  • वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ने लगा है। आठ अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र को प्रभावित करने लगेगा।
  • हालांकि मौजूदा स्थिति को देखते हुए गर्मी के तीखे तेवर बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button