वित्तीय जगत में भी बढ़ा है हिंदी का जलवा, तभी तो प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक ने किया यह काम

मुंबई: देश में सबसे बड़ा बैंक तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) है। यह सरकारी बैंक है। प्राइवेट सेक्टर की बात करें तो पहले आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) सबसे बड़ा हुआ करता था। लेकिन अब इसे पीछे छोड़ कर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) नंबर वन हो गया है। इस बैंक ने एफडी, म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस और इनवेस्टमेंट आदि की जानकारी देने और उसमें निवेश के लिए एचडीएफसी स्मार्टवेल्थ ऐप (HDFC Smartwealth App) डेवलप किया था। अब इसका हिंदी वर्जन भी लॉन्च कर दिया गया है।





