जवानों ने 85 दिन में 133 को ठोका, गृहमंत्री बोले- सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती, शाह ने भी दिया हार्ड मैसेज

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन के अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के केरलापाल बेहना क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा 17 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें इनसास, एके-47 और कंट्रीमेड हथियार शामिल हैं। इस कार्रवाई में दो जवान घायल हुए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है। जवानों की कार्रवाई पर डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने बधाई दी है।





