भारत के जीडीपी नंबर में झोल… हॉटमेल के फाउंडर को नहीं यकीन, अमेरिका-चीन का जिक्र कर बड़ी बात कह दी

नई दिल्ली: हॉटमेल के सह-संस्थापक सबीर भाटिया को भारत के जीडीपी आंकड़ों में झोल लगता है। उन्होंने हाल ही में कहा कि भारत को अपनी आर्थिक प्रगति को मापने के तरीके पर फिर से विचार करना होगा। अगर भारत को चीन से मुकाबला करना है तो उसे काम करने के तरीकों में गंभीर बदलावों के लिए तैयार रहना होगा। एक पॉडकास्ट में भाटिया ने भारत के GDP (सकल घरेलू उत्पाद) की गणना के मौजूदा तरीके पर सवाल उठाया। उन्होंने वित्तीय लेनदेन के बजाय प्रयास और उत्पादकता के आधार पर एक नया तरीका अपनाने की बात कही। उनका मानना है कि भारत को शिक्षा और तकनीकी कौशल पर ध्यान देना चाहिए ताकि वह चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर सके।





