लगातार चौथे दिन अपर सर्किट में फंसा यह मल्टीबैगर शेयर

नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों में काफी उतार-चढ़ाव आया है। आज शेयर मार्केट में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 1,400 अंक से अधिक तेजी आई। इस तेजी से निवेशकों की वेल्थ में करीब 7 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इस बीच पावर ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) के शेयरों ने लगातार चौथे सत्र में 5% का अपर सर्किट छू लिया। बीएसई पर यह 544.20 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 16,335.02 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने मार्च तिमाही में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा दोगुना से भी ज्यादा हो गया। मार्च तिमाही में यह ₹94.20 करोड़ रहा जो पिछले साल समान तिमाही में ₹39.93 करोड़ था।





