रेखा झुनझुनवाला के पिटारे में यह शेयर हुआ शामिल, किस स्टॉक में घटाई हिस्सेदारी? पूरी डिटेल

नई दिल्ली: रेखा झुनझुनवाला दिग्गज निवेशक हैं। कई निवेशक उनके पोर्टफोलियो को फॉलो करते हैं। झुनझुनवाला ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही के दौरान केनरा बैंक को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। कंपनी के नए शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में उन्होंने 1.46 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।रेखा झुनझुनवाला पहले दिसंबर तिमाही में शेयर से बाहर हो गई थीं। शायद दोबारा एंट्री के लिए उन्होंने यह स्ट्रैटेजी अपनाई थी। 30 सितंबर, 2024 तक केनरा बैंक में उनकी हिस्सेदारी 1.42 फीसदी थी।





