बेटी के साथ छेड़खानी करने वालों को मौके पर ही सबक सिखाएं… मिशन शक्ति पर सीएम योगी सख्त

लखनऊ: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री लेडीज ऑर्गेनाइजेशन ( फिक्की फ्लो ) के राष्ट्रीय अधिवेशन की शिरकत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि बहन-बेटियों से छेड़खानी करने वालों को मौके पर ही सबक सिखाएं। महिलाओं की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं करें। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए माडल बन रही है, इसी कारण यहां रात को भी महिलाएं सड़कों और बाजारों में बिना किसी डर के घूम रही हैं।

सीएम ने कहा कि आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा। आधी आबादी सीएम ने कहा कि आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा। आत्मनिर्भर होगी तो देश-प्रदेश भी आत्मनिर्भर होगा। विकसित भारत के लिए जितनी सशक्त भागीदारी पुरुषों की है, उससे भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महिलाएं निर्वहन कर सकती हैं। महिलाएं आज हर क्षेत्र में समाज का नेतृत्व कर रही है।

‘फ्लैटेड फैक्ट्री मॉडल अपनाएं’
सीएम योगी ने झांसी का जिक्र किया और बताया कि 2019 में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर की स्थापना की गई। उसे लीड करने वाली महिला आठवी पास भी नहीं है, लेकिन बिजनेस मॉडल की वजह से 62 हजार से अधिक महिलाएं उनके साथ जुड़ी है। लखनऊ, आगरा, काशी व गोरखपुर में नए मिल्क प्रोड्यूसर स्थापित किए जा रहे है।सीएम योगी ने रेडिमेड गारमेंट्स का जिक्र किया और कहा कि ग्लोबल मार्केट में बांग्लादेश की स्थिति में लगातार गिरावट हो रही है। रेडिमेड गारमेंट्स में फ्लैटेड फैक्ट्री के मॉडल के माध्यम से आधी आबादी को आगे बढ़ाने में फिक्की फ्लो बड़ी भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा, नेशनल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पूजा गर्ग, संस्थापक अध्यक्ष आभा डालमिया, पूर्व अध्यक्ष रंजना अग्रवाल, वंदिता अग्रवाल, कीर्ति श्राफ आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button