आज Repro India और Laxmi Cotspin समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेत

नई दिल्‍ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच मेटल (Metal), आईटी (IT) और कमोडिटी (Commodity) शेयरों में भारी बिकवाली से ऐसा हुआ था। सेंसेक्स 1,048 अंक लुढ़क गया था। वहीं, निफ्टी 336 अंक टूटा था। कंपनियों के तिमाही नतीजों के उम्मीद से कम रहने और एआई (AI) से जुड़े गतिरोधों के कारण आईटी कंपनियों (IT Companies) पर बढ़ते दबाव ने निवेशक धारणा को कमजोर किया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,048.16 अंक यानी 1.25 फीसदी भरभराकर 82,626.76 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,140.37 अंक लुढ़ककर 82,534.55 अंक के निचले स्तर तक आ गया था। इसी तरह एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 336.10 अंक यानी 1.30 फीसदी टूटकर 25,471.10 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 362.9 अंक गिरकर 25,444.30 अंत तक आ गया था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल 30 में से 28 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटर्नल, टाइटन, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में प्रमुख रूप से गिरावट आई थी। दूसरी तरफ, सिर्फ बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर ही बढ़त में बंद हुए थे।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Bajaj Finance, Lenskart Solutions, Engineers India (EIL), GE Power India, Universus Photo Imagings, Repro India, Laxmi Cotspin और Anmol India शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने HDFC Bank, Reliance Industries, ICICI Bank, SpiceJet, Hindustan Unilever, Hindalco Industries, Eternal, Adani Enterprises, Crown Lifters, Muthoot Finance और ONGC के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button