होर्मुज को खोलने के लिए ट्रंप का बड़ा प्लान, ईरान के खिलाफ उतारेंगे हजारों अमेरिकी सैनिक, खर्ग द्वीप पर हो सकता है कब्जा

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी और मामले की जानकारी रखने वाले तीन अन्य के हवाले से यह जानकारी दी है। सूत्रों का कहना है कि ट्रंप प्रशासन मध्य पूर्व में अपने अभियानों को और मजबूत करने के लिए हजारों अमेरिकी सैनिकों को तैनात करने पर विचार कर रहा है।

यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब ईरान के हमलों के चलते होर्मुज का संकट गहराया हुआ है और इस अहम समुद्री ऊर्जा मार्ग से जहाजों की आवाजाही लगभग रुक गई है। इससे ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर संकट आ गया है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया का 20 फीसदी तेल व्यापार गुजरता है।

हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती

मामले की जानकारी रखने वाले अमेरिकी अधिकारी और तीन लोगों ने रॉयटर्स को बताया कि ट्रंप प्रशासन मध्य पूर्व अपने ऑपरेशन को मंजबूत करने के लिए हजारों अमेरिकी सैनिकों को तैनात करने पर विचार कर रहा है। ये सैनिक कई तरह के सैन्य लक्ष्यों मदद कर सकते हैं, जिनमें सबसे मुख्य एक अहम वैश्विक ऊर्जा मार्ग होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही सुनिश्चित करना है।

खर्ग द्वीप पर ग्राउंड ऑपरेशन

सूत्रों का कहना है कि इस मिशन में ईरान के समुद्री तट पर जमीनी सैनिकों की तैनाती भी शामिल हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के खर्ग द्वीप पर सेना भेजने की संभावना पर विचार किया है। इसे ईरान का दिल कहा जाता है, क्योंकि यहां से देश का लगभग 90% तेल निर्यात होता है। बीते सप्ताह अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर बमबारी की थी।

अधिकारियों ने बताया खतरा

हालांकि, एक अमेरिकी अधिकारी ने खर्ग द्वीप पर सैनिकों के भेजने को बहुत जोखिम भरा ऑपरेशन बताया है। उन्होंने बताया कि ईरान मिसाइलों और ड्रोन की मदद से इस द्वीप को निशाना बनाने की क्षमता रखता है। हालांकि, अभी यह योजना स्तर पर ही है और अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वॉइट हाउस के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि अभी जमीनी सैनिक भेजने का कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी विकल्प अपने पास रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button