पाकिस्तान से युद्ध के लिए TTP आतंकी बनाएंगे एयरफोर्स, कश्मीर ‘नया विलायत’, भारत को कितना खतरा?

इस्लामाबाद: तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तान में हमला करने के लिए अपने संगठन में कई परिवर्तन किए हैं। इसके लिए उसने 2026 के लिए अपना नया संगठनात्मक ढांचा सार्वजनिक किया है। इसमें सबसे खास बात ‘एयर फोर्स यूनिट’ के गठन की घोषणा है। टीटीपी अगर वाकई ऐसा कर पाने में कामयाब रहता है तो साल 2026 में पाकिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों में जबरदस्त इजाफा होने की आशंका होगी। पाकिस्तान में पहले ही पिछले दो तीन सालों से आतंकी हमलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। नये स्ट्रक्चर में TTP की मिलिट्री यूनिट्स, अलग-अलग प्रांतों में लड़ाकों की तैनाती और अलग-अलग विभागों के ऑर्गनाइजेशनल फ्रेमवर्क की जानकारी दी गई है।

इसके अलावा टीटीपी ने कश्मीर को नया "विलायत" बनाने की भी बात की है। इसके स्ट्रक्चर में गिलगित को दो अलग-अलग यूनिट में बांटा गया है। पहली बार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने कश्मीर को अपने संगठनात्मक ढांचा में एक नए तथाकथित "विलायत" (प्रांत) के तौर पर शामिल किया है। इसके अलावा, इस ग्रुप ने गिलगित को दो अलग-अलग विलायतों में बांट दिया है- विलायत दियामेर और विलायत डारेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button