चीन पर अमेरिका के टैरिफ से भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में आई जान, बड़ा मौका लपकने की क्या है तैयारी!

नई दिल्ली: अमेरिका ने टैरिफ पर भारत और दूसरे देशों को मोहलत दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिन के लिए रोक दिया है। चीन से आने वाले सामान पर टैरिफ बढ़ाकर 145% कर दिया गया है। इससे चीन से अमेरिका आने वाला सामान बहुत महंगा हो जाएगा। मेक्सिको के बाद चीन अमेरिका का दूसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर है। चीन भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान अमेरिका को एक्सपोर्ट करता है। लेकिन भारी टैरिफ के बाद उसका सामान बहुत महंगा हो जाएगा। इससे भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को फायदा हो सकता है। उन्हें अब निवेश आकर्षित करने का अच्छा मौका मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button