विष्णु कैबिनेट की बैठक शुरू

रायपुर। नया रायपुर मंत्रालय में विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा होने के बाद मुहर लग सकती है। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रेस काफ्रेंस कर मीडिया को कैबिनेट के फैसले से अवगत कराएंगे।

कैबिनेट की बैठक में चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। आज शाम उनका रिटायरमेंट है। कैबिनेट की बैठक में नए चीफ सिकरेट्री का वेलकम भी हो सकता है। हालांकि, अभी नए सीएस का नाम तय नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button