महबूब का इंतजार है… दुल्हन की तरह सजीं मनीषा रानी ने दिए पोज, तस्वीरें देख फैंस बोले- कहर ढहाना बंद करो

मनीषा रानी इस वक्त टीवी शो ‘हाले-दिल’ के लिए खूब प्यार बटोर रही हैं। सरगुन मेहता और रवि दुबे के इस सीरियल में मनीषा का वैसा ही किरदार है, जैसी वह खुद असल जिंदगी में हैं। मनीषा की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है और फैंस भी उन पर खूब प्यार बरसाते हैं। अब मनीषा अपनी नई तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, जिनमें वह दुल्हन बनी नजर आ रही हैं।

मनीषा रानी ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें वह मरून रंग का लहंगा पहने और हाथों में आलता लगाए दुल्हन बनी पोज दे रही हैं। आंखों में काजल उनकी खूबसूरती और निखार रहा है। मनीषा ने ये तस्वीरें शेयर कर लिखा है, ‘कोई नहीं आ रहा हैं। मुझे अभी भी महबूब का इंतजार है।’

मनीषा रानी पर फिदा हुए फैंस, बोले- कहर ढहाना बंद करो

मनीषा रानी की इन तस्वीरों पर फैंस के धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘कितनी प्यारी दुल्हन सी लग रही है।’ एक बोला, ‘बहुत सुंदर मनीषा रानी, कहर ढाना छोड़ दो।’ एक ने प्यार बरसाते हुए लिखा, ‘खाते-पीते रहो साजन अपने आप आ जाएगा।’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘इतना सुंदर कोई कैसे हो सकता है।’

चंद मिनटों में लाख से ऊपर लाइक्स, रेमो डिसूजा ने भी किया रिएक्ट

चंद ही मिनटों में मनीषा रानी की इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं और यह अभी भी चल रहा है। रेमो डिसूजा ने भी मनीषा की तस्वीरों को लाइक किया।

मनीषा रानी का करियर

मनीषा रानी के करियर की बात करें, तो वह साल 2023 में ‘बिग बॉस OTT 2’ से चर्चा में आई थीं। इसके बाद डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में नजर आईं और इसकी विनर रहीं। मनीषा रानी ने कई म्यूजिक वीडियोज भी किए और अब वह टीवी शो ‘हाले-दिल’ में सबका दिल जीत रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button