‘हम अच्छी सुविधाओं के लायक ही नहीं हैं’ भारतीय ट्रेन में यात्रा करने के बाद इस Redditor की निकली आह

नई दिल्ली: भारतीय रेल ट्रेन (Indian Railway) में सुविधा बढ़ाने की दिशा में काफी कुछ कर रहा है। लेकिन, इसे बरबाद करने में रेलवे के कुछ काहिल अधिकारी-कर्मचारी तो शामिल हैं ही, भारतीय ट्रेनों के यात्री भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। भारतीय रेल की ट्रेनों में सफर करने के बाद एक परेशान यात्री ने कुछ इसकी तरह की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉम Reddit पर दी। वह यात्री 3AC कोच में यात्रा कर रहा था।





