पाकिस्तान का युद्ध में करेंगे समर्थन, टूट जाएगा भारत… जानें कौन है दिल्ली का ये दुश्मन, जिसने मुनीर सेना के लिए लड़ने का किया ऐलान

वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ (सिख्स फॉर जस्टिस) नाम का संगठन चलाने वाले पन्नू ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो यह नरेंद्र मोदी और नई दिल्ली के लिए ‘आखिरी युद्ध’ होगा। पन्नू ने भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी युद्ध को पंजाब के लिए भारत से अलग होने का एक ‘मौका’ कहा है।
यूएन में उठाएं खालिस्तान मुद्दा: पन्नू
पन्नू ने पाकिस्तान सरकार ये अपील की है कि वह खालिस्तान के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाए और पंजाब में जनमत संग्रह किया जाए। उसने दावा किया कि पंजाब में भारत की सेना के खिलाफ और खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जा रहे हैं। लोग सिख सैनिकों को पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने से मना कर रहे हैं। पन्नू ने कहा कि भारत को ये युद्ध बहुत महंगा पड़ेगा। भारत युद्ध में गया तो टूट जाएगा।





